ट्रंप ने भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ का किया बचाव, दोनों देशों के बीच रिश्तों को बताया 'एकतरफा'
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाए जाने को सही ठहराया है। ट्रंप ने कहा, "हम भारत के साथ बहुत अच्छी तरह मिलते हैं लेकिन उसके साथ हमारा रिश्ता कई वर्षों तक एकतरफा रहा।" उन्होंने कहा, "भारत हमसे भारी टैरिफ वसूलता था, दुनिया में सबसे ज़्यादा...हम मूर्खतापूर्ण तरीके से उनसे कुछ भी चार्ज नहीं करते थे।"