ट्रंप ने यूएस डॉलर का इस्तेमाल 'न करने' वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का किया वादा
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने यूएस डॉलर के इस्तेमाल से दूरी बना रहे देशों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, "डॉलर छोड़ते हैं...अमेरिका से व्यापार नहीं करते हैं तो हम आपके सामान पर 100% टैरिफ लगाने का वादा करते हैं।" गौरतलब है, भारत, चीन, ब्राज़ील, रूस और कई अन्य देशों ने डी-डॉलराइजेशन को प्रोत्साहित किया है।