ट्रंप ने रैलियों में भाषण देते समय निकाली अजीब आवाज़ें, वीडियो हुआ वायरल
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने साउथ कैरोलीना और आयोवा में चुनावी रैलियों के दौरान भाषण देते हुए अजीब आवाज़ें निकालीं जिसका वीडियो वायरल है। साउथ कैरोलीना में लेफ्टिनेंट गवर्नर का ज़िक्र करते समय वह 'अघ्घ' जैसी आवाज़ निकालते दिखे। वहीं, आयोवा की रैली के वीडियो में भी उनका एक शब्द असामान्य तरीके से बोलना चर्चा में रहा।