ट्रंप ने राष्ट्रपति बाइडन द्वारा उनके समर्थकों को कचरा कहे जाने के बाद चलाया कचरा ट्रक
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अपने समर्थकों को कचरा कहे जाने के बाद रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने कचरा ट्रक चलाया जिस पर 'ट्रंप मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' लिखा हुआ था। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा, "आपको मेरा कचरा ट्रक कैसा लगा? यह कमला हैरिस और बाइडन के सम्मान में है।"