ट्रंप ने वाइट हाउस से जुड़े इवेंट में गोलीबारी करने वाले शूटर की फोटो की जारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोली चलाने वाले हमलावर की तस्वीर जारी की है। तस्वीर में शर्टलेस हमलावर को सुरक्षा कर्मियों द्वारा हथकड़ी लगाए हुए देखा जा सकता है। गोलीबारी के बाद ट्रंप, मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अन्य विशिष्ट लोगों को तुरंत कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित बाहर निकाला गया था।