ट्रंप ने सिचुएशन रूम से देखी ईरान के परमाणु ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, जारी हुईं तस्वीरें
वाइट हाउस ने अमेरिकी एयर स्ट्राइक के बीच खींची गईं सिचुएशन रूम की तस्वीरें जारी कीं हैं जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और कई वरिष्ठ सलाहकार दिखे। ये तस्वीरें ईरान के परमाणु ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बीच खींची गईं। हमले के बाद ट्रंप ने कहा, "ईरान के लिए या तो शांति होगी या फिर त्रासदी।"