ट्रंप ने स्वीकार की मस्क की माफी; कहा- बहुत अच्छी बात है कि उन्होंने ऐसा किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बिलियनेयर एलन मस्क की माफी स्वीकार कर ली है। 'न्यूयॉर्क पोस्ट' के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा कि बहुत अच्छी बात है कि उन्होंने ऐसा किया। वहीं, वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लीविट ने कहा, "राष्ट्रपति ने मस्क द्वारा दिए गए बयान को स्वीकार किया है और वह इसकी सराहना करते हैं।"