ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट का नाम 'ट्रंप स्ट्रेट' रखने का दिया सुझाव; वाइट हाउस ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदलकर 'ट्रंप स्ट्रेट' रखने का सुझाव दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वाइट हाउस ने कहा, "नाम सुनने में अच्छा लगता है।" यह बयान ट्रंप के उस दावे के बाद आया है जिसमें उन्होंने 'अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण कर लिया' कहा था।