ट्रंप नोबेल चाहते हैं लेकिन वह भारत-पाक सीज़फायर का श्रेय लेने में विफल रहे: पूर्व अमेरिकी NSA
अमेरिका के पूर्व एनएसए जॉन बोल्टन ने कहा है, "डॉनल्ड ट्रंप (अमेरिकी राष्ट्रपति) नोबेल शांति पुरस्कार चाहते हैं क्योंकि बराक ओबामा को यह मिला था। उन्हें यह पुरस्कार रूस-यूक्रेन युद्ध को सुलझाने के लिए नहीं मिलेगा।" उन्होंने कहा, "ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय लेने की असफल कोशिश की...अब वह ईरान के साथ समझौता करने में विफल हो रहे हैं।"