ट्रंप-पुतिन की होने वाली बैठक में ज़ेलेंस्की को बुलाने पर विचार कर रहा है US: रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका 15-अगस्त को अलास्का में होने वाली राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है। बकौल रिपोर्ट, यह चर्चा शुरुआती चरण में है और अभी आधिकारिक निमंत्रण नहीं भेजा गया है। बैठक का मकसद रूस-यूक्रेन के संभावित युद्धविराम पर सहमति बनाना है।