ट्रंप-पुतिन बैठक के लिए अलास्का गए रूसी पत्रकारों को स्टेडियम में सोने पर किया गया मजबूर
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली बैठक को लेकर कई रूसी पत्रकार अलास्का पहुंचे हैं। एक रूसी पत्रकार ने दावा किया है कि उन्हें एक स्पोर्ट्स स्टेडियम में ठहरने और सोने पर मजबूर किया गया। बकौल रिपोर्ट्स, ट्रंप-पुतिन के बीच बैठक को लेकर सारे होटल्स पहले से बुक हो चुके हैं।