ट्रंप पर गोली चलाए जाने का बाज़ारों पर किस तरह पड़ सकता है असर?
बाज़ार विशेषज्ञों के अनुसार, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर गोली चलाए जाने के बाद ट्रेडर हेवन असेट्स में निवेश करेंगे और ट्रंप की अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से जुड़े ट्रेड्स का पुनर्मूल्यांकन करेंगे। बकौल विशेषज्ञ, सोने की कीमतें नए उच्चतम स्तर पर पहुंच सकती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, शूटिंग से ट्रंप के चुनाव जीतने की संभावना बढ़ेगी।