ट्रंप पर गोली चलाने के लिए इस्तेमाल हुई राइफल की पहली तस्वीर की गई जारी
अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर गोली चलाने के लिए इस्तेमाल हुई राइफल की पहली तस्वीर के साथ-साथ बैकपैक और एक्सप्लोसिव डिवाइसेज़ की तस्वीर भी जारी की है। एफबीआई के अनुसार, उसे अब तक इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि 20-वर्षीय हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने किसी के साथ काम किया हो।