ट्रंप पर गोली चलाने वाले 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स की तस्वीर की गई जारी
एफबीआई ने पेंसिल्वेनिया (अमेरिका) की रैली में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाले 20-वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स की तस्वीर जारी की है जिसे सीक्रेट सर्विस ने मार गिराया था। ट्रंप के अनुसार, गोली उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को छेदते हुई निकली थी। एफबीआई का मानना है कि क्रुक्स ने इस हमले को अकेले अंजाम दिया।