ट्रंप पर गोली चलाने वाले आरोपी की कार में रखा था एक्सप्लोसिव डिवाइस: FBI

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने बताया है कि पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाले हमलावर ने उनकी हत्या के लिए एक्सप्लोसिव डिवाइस भी तैयार किया था जिसे उसने अपनी कार में रखा था। एफबीआई ने उसकी कार से डिवाइस बरामद किया है। बकौल ट्रंप, हमलावर द्वारा चलाई गई गोली उनके कान से छूकर गुज़री थी।

Load More