ट्रंप पर हुए हमले के बाद यूएस में रिपब्लिकन इवेंट के पास चाकूधारी शख्स को किया गया ढेर
अधिकारियों के अनुसार, विस्कॉन्सिन (अमेरिका) में रिपब्लिकन नैशनल कन्वेंशन के पास पुलिस ने 43-वर्षीय शख्स को मार गिराया है जिसके पास 2 चाकू थे। शख्स ने पुलिस की बात नहीं मानी थी और निहत्थे शख्स की ओर बढ़ रहा था। पुलिस ने पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद सामने आई इस घटना का फुटेज जारी किया है।