ट्रंप-मस्क के विवाद के बीच 29.3% गिरा टेस्ला का मार्केट कैप, हुआ $380 बिलियन का घाटा
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के विवाद के बीच टेस्ला का मार्केटकैप 29.3% कम हुआ है जिसके चलते कंपनी को 2025 में अब तक $380-बिलियन का नुकसान हुआ है। गौरतलब है, मस्क ने ट्रंप के खिलाफ ट्वीट्स किए थे जिसके बाद ट्रंप ने मस्क के साथ सभी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने की धमकी दी थी।