ट्रंप महिलाओं को ना बताएं कि वह अपने शरीर के साथ क्या करें: गर्भपात कानून पर हैरिस
फिलाडेल्फिया (अमेरिका) में उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच राष्ट्रपति पद के लिए डिबेट जारी है। कमला ने गर्भपात कानून को लेकर कहा कि ट्रंप महिलाओं को ना बताएं कि उन्हें अपने शरीर के साथ क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर ट्रंप चुने गए तो वह गर्भपात पर रोक लगाने वाले बिल पर साइन कर देंगे।"