ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं तो निवेश के लिए सोना सबसे बेहतर विकल्प: सर्वे
'ब्लूमबर्ग मार्केट्स लाइव पल्स सर्वे' के मुताबिक, अगर डॉनल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतते हैं तो सोना सबसे अच्छा पोर्टफोलियो हेज है। सर्वे में 480 लोगों में से 53% लोगों ने ट्रंप के संभावित राष्ट्रपति कार्यकाल में सोने के सबसे बेहतर प्रदर्शन करने, 26% ने डॉलर और 21% ने स्विस फ्रैंक के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।