ट्रंप व पुतिन की मुलाकात के बाद भारत ने जारी किया बयान
रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर चर्चा के लिए अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के बाद भारत ने बातचीत का स्वागत किया है। भारत ने कहा, "शांति की दिशा में उनका नेतृत्व (ट्रंप-पुतिन) अत्यंत सराहनीय है...आगे का रास्ता सिर्फ बातचीत और कूटनीति से निकल सकता है...दुनिया यूक्रेन में संघर्ष का अंत जल्दी देखना चाहती है।"