ट्रंप से ज़्यादा कमला हैरिस के बारे में पता है कि वह आगे क्या करने वाली हैं: रूस
रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप से ज़्यादा डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के बारे में पता है कि वह आगे क्या करने वाली हैं। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के साथ रूस के संबंधों में सुधार की कोई संभावना नहीं है।