ट्रंप से जुड़ी तेल कंपनी ने बिना मंज़ूरी के ग्रीनलैंड में शुरू की ड्रिलिंग की तैयारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से जुड़ी टेक्सास की ग्रीनलैंड एनर्जी नामक कंपनी ने ग्रीनलैंड के जेम्सन लैंड क्षेत्र में बिना अनुमति के ड्रिलिंग की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने जेम्सन लैंड में ड्रिलिंग इक्विपमेंट्स भी उतार दिए हैं जिस पर ग्रीनलैंड सरकार ने कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में मंज़ूरी लेनी ज़रूरी होगी।