ट्रंप से टैरिफ वॉर के बीच UN सत्र के लिए अमेरिका नहीं जाएंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-29 सितंबर के बीच न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर वहां भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। प्रधानमंत्री का यूएनजीए में भाग नहीं लेने का फैसला ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है।