ट्रंप से टकराव को लेकर नेतन्याहू कर रहे विचार: रिपोर्ट
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाज़ा और लेबनान में दोनों देशों की सैन्य मौजूदगी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से सार्वजनिक रूप से भिड़ने पर विचार कर रहे हैं। ‘अल-मॉनिटर’ ने नेतन्याहू के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया कि वह चुनाव से पहले इज़रायल के हितों का मज़बूती से बचाव कर अपनी लिकुड पार्टी की स्थिति मज़बूत करना चाहते हैं।