ट्रंप से निपटने को लेकर PM मोदी को कुछ सलाह दे सकता हूं: इज़रायली PM बेंजामिन नेतन्याहू
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से निपटने को लेकर 'निजी तौर पर' कुछ सलाह दे सकते हैं। यह बयान तब आया है जब ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है। नेतन्याहू ने कहा, "भारत-अमेरिका को टैरिफ का मुद्दा हल करना ज़रूरी है...दोनों नेता मेरे अच्छे दोस्त हैं।"