ट्रंप के साथ प्रार्थना की तस्वीर पर बिशपों ने जताया अफसोस, बोले- राजनीतिक इस्तेमाल हुआ
अमेरिका के दो कैथोलिक बिशपों ने वाइट हाउस में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ प्रार्थना की तस्वीरें बिना सहमति सार्वजनिक होने पर माफी मांगी है। मिल्वौकी के आर्चबिशप ग्रोब और आयोवा के बिशप जोएनसन ने आरोप लगाया कि धार्मिक बैठक का राजनीतिक इस्तेमाल हुआ। यह मामला अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से दो सप्ताह पहले सामने आया है।