ट्रंप-हैरिस की डिबेट को 6.7 करोड़ लोगों ने देखा, बाइडन-ट्रंप डिबेट का टूटा रिकॉर्ड
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों कमला हैरिस व डॉनल्ड ट्रंप के बीच हुई प्रेसिडेंशियल डिबेट को 17 टीवी चैनल्स पर 6.7 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने देखा है। डिबेट की व्यूअरशिप ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ट्रंप के बीच हुई प्रेसिडेंशियल डिबेट की व्यूअरशिप के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ट्रंप-बाइडन की डिबेट को 5.1 करोड़ लोगों ने देखा था।