टैरिफ के बाद US ने घूमना-फिरना भी किया मुश्किल, नहीं मिल रहा भारतीयों को आसानी से वीज़ा
मनीकंट्रोल के मुताबिक, अप्रैल-मई 2025 के दौरान भारतीयों को मिलने वाले अमेरिकी टूरिस्ट वीज़ा की संख्या पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में करीब 7% कम हो गई है। बकौल मनीकंट्रोल, भारतीयों को अप्रैल और मई महीने में 1,82,569 टूरिस्ट वीज़ा मिले जबकि पिछले साल की समान अवधि में अमेरिका ने भारतीय पर्यटकों को 1,96,983 वीज़ा जारी किए थे।