ट्रैफिक नियम तोड़ा तो चढ़ेंगे नेगेटिव पॉइंट्स, गडकरी ने दिया प्रस्ताव
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए एक बार दोबारा 'नेगेटिव पॉइंट' सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव रखा है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत जब भी कोई चालक ट्रैफिक नियम तोड़ेगा, उसके खाते में नेगेटिव पॉइंट जुड़ेंगे और तय सीमा तक उल्लंघन के पॉइंट पहुंचने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है।