टैरिफ तनाव के बीच भारतीय सेना और US आर्मी अलास्का में करेंगे संयुक्त युद्धाभ्यास
टैरिफ तनाव के बीच भारत और अमेरिका की सेनाएं 1-14 सितंबर को अलास्का के फोर्ट वेनराइट में युद्धाभ्यास में हिस्सा लेंगी। भारतीय सेना की मद्रास रेज़िमेंट, अमेरिकी सेना के 'बॉबकैट्स' के साथ मिलकर हेलीकॉप्टर ऑपरेशन, पर्वतीय युद्ध, रॉक क्लाइंबिंग और ड्रोन-रोधी तकनीकों का प्रशिक्षण लेगी। इसका लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों और बड़ी चुनौतियों के लिए बेहतर तैयारी करना है।