टैरिफ वॉर के बीच ट्रंप ने मेक्सिको पर 25% टैरिफ वाले आदेश पर 1 महीने तक लगाई रोक
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 'टैरिफ वॉर' के बीच मेक्सिको पर 25% का टैरिफ लगाए जाने के अपने आदेश पर एक महीने तक रोक लगाई है। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने बताया कि ट्रंप से उनकी फोन पर बात हुई जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने निवर्तमान कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से भी बातचीत की है।