टैरिफ वॉर में कोई विजेता नहीं हो सकता: ईरान को हथियार आपूर्ति को लेकर ट्रंप की धमकी पर चीन
मिडल ईस्ट युद्ध के बीच ईरान को हथियार आपूर्ति करने की तैयारी के दावों को चीन ने खारिज करते हुए इसे 'बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण आरोप' बताया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर 50% टैरिफ लगाने की धमकी पर कहा, "टैरिफ वॉर में कोई विजेता नहीं हो सकता।"