ट्रोल बोला- वर्ल्ड कप हार के लिए कुलदीप की आलोचना क्यों नहीं हो रही; कुलदीप का जवाब वायरल
X पर एक ट्रोल ने भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव की तस्वीर शेयर कर कहा है कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में हार के लिए कुलदीप की आलोचना क्यों नहीं हो रही है। इस पर कुलदीप ने ट्रोल से कहा, "किस चीज़ की दिक्कत है आपको...इतना प्यारा लिखने के लिए पैसे मिले हैं या कोई ज़ाती दुश्मनी है।"