ट्रोल होने के बाद मनु भाकर ने अपने दर्जनों मेडल बिस्तर पर बिछाकर शेयर की तस्वीर
भारतीय शूटर और ओलंपिक डबल मेडलिस्ट मनु भाकर ने इवेंट्स में ओलंपिक मेडल ले जाने पर ऑनलाइन हो रही ट्रोलिंग के बाद अपने दर्जनों मेडल बिस्तर पर बिछाकर उसकी तस्वीर X पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "14 की उम्र में मैंने शूटिंग का सफर शुरू किया था...और हां, ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का मेरा सपना पूरा होना बाकी है।"