ट्रेलर का पंचर टायर बदलते समय हुआ धमाका, युवक के उड़े चीथड़े; वीडियो आया सामने
सिंगरौली (एमपी) में कोयले से लदे ट्रेलर का पंचर टायर बदलते समय ज़ोरदार धमाका हो गया जिससे ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई और 2 अन्य लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल टायर फटने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।