ट्रैवलिंग के दौरान पेट फूलने व कब्ज़ से निपटने के क्या हैं तरीके?
आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा के मुताबिक, ट्रैवलिंग के दौरान पेट फूलने व कब्ज़ से बचने के लिए बहुत पानी पीना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर सुबह कम-से-कम 30 मिनट व्यायाम करें और दिन में 5,000 कदम चलें। इसके अलावा सुबह की शुरुआत ब्रेड या तली हुई चीज़ों के बजाय ग्रीन टी से करनी चाहिए और हल्का नाश्ता व डिनर लेना चाहिए।