टूरिस्ट प्लेन हुआ क्रैश, पायलट समेत सभी 13 सवारों की मौत; पेरू में आग का गोला बना विमान
पेरू में विश्व प्रसिद्ध नाज़्का लाइन्स के ऊपर सैर कराने वाला एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई है जिनमें 11 यात्री और 2 पायलट शामिल हैं। ज़मीन पर गिरते ही प्लेन पूरी तरह टूट कर आग के गोले में तब्दील हो गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।