ट्रक और टैंकर के ऐक्सिडेंट के बाद यूपी में दूध लूटते रहे लोग, ट्रक में पड़ा रहा शव
गाज़ियाबाद (यूपी) में एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को ट्रक और दूध के टैंकर के बीच टक्कर हो गई जिसके बाद ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बीच लोग ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की मदद करने के बजाय टैंकर से कंटेनर और बोतलों में भरकर दूध लूटने लगे। यह टैंकर मेरठ की तरफ जा रहा था।