ट्रक पलटने से यूपी में हाईवे पर बिखरा 1800 किलो टमाटर, पुलिस ने रातभर दिया पहरा
झांसी (यूपी) में गुरुवार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया जिससे उसमें लदा करीब 1800 किलोग्राम टमाटर सड़क पर बिखर गया। बकौल रिपोर्ट्स, लोग टमाटर न लूट ले जाएं इसे लेकर सुबह तक पुलिस हाईवे पर पहरेदारी करती रही। गौरतलब है कि यूपी, दिल्ली समेत कई जगहों पर टमाटर की कीमतें ₹80-₹120 तक पहुंच गई हैं।