टारगेट प्राइस बढ़ाकर गोल्डमैन सैक्स ने SBI कार्ड्स को दी 'बाय' रेटिंग, चढ़े शेयर
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड्स ऐंड पेमेंट सर्विसेज़ का टारगेट प्राइस ₹652 से बढ़ाकर ₹913 कर दिया है। फर्म ने कंपनी के शेयर की रेटिंग को भी 'सेल' से अपग्रेड कर 'बाय' किया जिसके बाद इसके शेयर शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान चढ़ गए। कंपनी के शेयर 4.13% चढ़कर बंद हुए हैं।