टैलेंट मायने नहीं रखता है, सोशल मीडिया फॉलोअर्स के आधार पर मिलती है फिल्म: ईशा तलवार
वेब सीरीज़ 'मिर्ज़ापुर' फेम अभिनेत्री ईशा तलवार ने एक इंटरव्यू में कहा है कि आज के समय में फिल्मों में टैलेंट कोई मायने नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के फॉलोअर्स के आधार पर फिल्मों व वेब सीरीज़ में लोगों को रोल मिलता है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कितने अनुभवी हैं।