टेलीकॉम कंपनियों को कवरेज मैप्स प्रकाशित करना होगा अनिवार्य, TRAI ने जारी किया आदेश
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने टेलीकॉम कंपनियों को अपनी वेबसाइट पर 2G/3G/4G/5G कवरेज से जुड़े जियोग्राफिकल मैप पब्लिश करने का आदेश दिया है। ट्राई ने कहा है कि इससे यूज़र्स को टेलीकॉम ऑपरेटर की मौजूदा सर्विस के बारे में जानकारी मिल सकेगी। ट्राई ने इसके लिए टेलीकॉम कंपनियों को 1 अप्रैल 2025 तक की डेडलाइन दी है।