टेलीकॉम कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड ने 204 पदों पर निकाली वैकेंसी
टेलीकॉम कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड ने नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, ड्रेसर, असिस्टेंट डाइटिशियन और ईसीजी टेक्निशियन समेत कई पदों पर 204 रिक्तियां निकाली हैं। आवेदन की आखिरी तिथि 13 सितंबर है और इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट tcil.net.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए मासिक वेतन ₹29,850 से लेकर ₹67,350 के बीच होगा।