टेलीग्राम के CEO की गिरफ्तारी के बाद रूस-फ्रांस संबंध नए निम्न स्तर पर पहुंचे: मॉस्को
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूसी मूल के टेलीग्राम के सीईओ पावल डुरोव की गिरफ्तारी के बाद रूस और फ्रांस के संबंध नए निम्न स्तर पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि डुरोव को मनी लॉन्डरिंग, ड्रग तस्करी और चाइल्ड पॉर्नोग्राफी का वितरण समेत 12 से अधिक आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है।