टेलीग्राम के खिलाफ जांच कर रही है भारत सरकार, लगा सकती है बैन: रिपोर्ट

मनीकंट्रोल ने एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट किया है कि उगाही और गैंबलिंग जैसी आपराधिक गतिविधियों को लेकर भारत सरकार टेलीग्राम के खिलाफ जांच कर रही है। बकौल अधिकारी, सरकार जांच के निष्कर्षों के आधार पर टेलीग्राम को बैन भी कर सकती है। टेलीग्राम की मॉडरेशन पॉलिसी को लेकर उसके सीईओ पावल डुरोव की फ्रांस में गिरफ्तारी हुई है।

Load More