टेलीग्राम के सीईओ पावल को तत्काल दी जाए राजनयिक मदद: फ्रांस सरकार से UAE
यूएई ने फ्रांस सरकार से वहां जेल में बंद टेलीग्राम के सीईओ पावल डुरोव को तत्काल राजनयिक मदद की अनुमति देने को कहा है। यूएई ने कहा कि अपने नागरिकों के कल्याण को अहमियत देना सरकार की प्राथमिकता है। दरअसल, पावल की गिरफ्तारी टेलीग्राम पर ड्रग्स तस्करी, मनी लॉन्डरिंग, फ्रॉड और चाइल्ड पॉर्नोग्राफी कंटेंट शेयर किए जाने को लेकर हुई।