टेलीग्राम ग्रुप 'इस्लामिक पॉलिटिक्स' से जुड़ा था ATS द्वारा अरेस्ट किया गया छात्र अयान: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई में एटीएस द्वारा गिरफ्तार किया गया इंजीनियरिंग का छात्र अयान शेख 'इस्लामिक पॉलिटिक्स' नामक एक टेलीग्राम ग्रुप का हिस्सा था। उसपर कथित तौर पर आतंकी संगठन 'जैश-ए-मोहम्मद' के 'स्लीपर सेल' के तौर पर काम करने का आरोप है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि टेलीग्राम ग्रुप के ज़रिए आतंकी संगठनों की सोच फैलाई जा रही थी।