टेलीग्राम पर बैन के बाद भारतीयों ने एक दिन में 9.19 लाख बार डाउनलोड किए VPN
रिपोर्ट के अनुसार, टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगने के ठीक एक दिन बाद, 17 जून को भारत में टॉप 100 वीपीएन ऐप्लिकेशन्स के डाउनलोड का आंकड़ा 919,000 (करीब 9.19 लाख) तक पहुंच गया। गौरतलब है कि 2025 की शुरुआत के बाद से भारत में एक ही दिन में रिकॉर्ड किए गए वीपीएन डाउनलोड की यह सबसे बड़ी संख्या है।