टोल प्लाज़ा के गंदे शौचालयों की तस्वीरें भेजें, ₹1,000 का इनाम पाएं: NHAI
NHAI ने 'क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज' शुरू किया है। इसके तहत देशभर के टोल प्लाज़ा पर मौजूद गंदे शौचालयों की जानकारी देने वाले को ₹1,000 का इनाम दिया जाएगा। सही जानकारी देने वालों को उनके वाहन पंजीकरण नंबर से जुड़े FASTag के रिचार्ज के रूप में ₹1,000 मिलेंगे। यह इनाम किसी और को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है।