टोल पर नहीं लगेगी लाइन; सालाना पास सिस्टम लाने की तैयारी; नितिन गडकरी ने दी जानकारी
राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर टोल फास्टैग सिस्टम लागू होने के बाद भी लगने वाली लंबी लाइनों से निजात पाने के लिए सरकार सालाना पास सिस्टम लाने पर विचार कर रही है। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इससे यात्रियों का समय बचेगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर सैटेलाइट आधारित टोल सिस्टम लागू किया है।